कटिहार, अप्रैल 17 -- बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से एक परिवार का घर जल गया। ग्रामीणों की सूझबुझ से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित मोहम्मद खालेक ने कहा कि स्थानीय लोगों एवं दमकल कर्मी की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से आवासीय घर, मवेशी घर व रखा जलावन का ढ़ेर लग गया। पंचायत के उप मुखिया नूर इस्लाम ने कहा कि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया होता तो इसकी चपेट में दर्जनों घर आ जाता। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि क्षति आकलन के बाद मुआवजा राशि दी जाएगी। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से लगी आग में आवासीय घर जला यह भी पढ़ें- मुर्गी फार्म में भीषण आग, हजारों मुर्गियां जलीं यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का समान जलकर राख
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.