महाराजगंज, अप्रैल 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव महुअवा नंबर एक टोला मध्य नगर के किसानों की तैयार 35 एकड़ गेहूं की फसल गुरुवार को देखते ही देखते धू-धूकर जल गई। आग लगने के बाद किसानों ने आग पर पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह आग की लपटों के सामने कुछ नहीं कर सके। इससे करीब आधा दर्जन किसान सीधे प्रभावित हुए हैं। घटना के पीछे शार्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना जरूर दी गई, लेकिन उसे मौके पर पहुंचने में एक घंटा देरी हो गई। तब तक किसानों का करीब 35 एकड़ खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। किसानों के खेत में खड़ी फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी थी। बस एक-दो दिन के भीतर किसान फसल काटकर घर लाने की सोच ही रहे थे कि गुरुवार की दोपहर अचानक खेत आग की लपटों में बदल गया। शॉर्ट सर्किट से निकली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.