कन्नौज, फरवरी 23 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बछज्जापुर गांव में सोमवार की दोपहर एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सामान, बच्चों की किताब व नगदी जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है। बछज्जापुर गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र जागेश्वर दयाल के घर में सोमवार की दोपहर अचानक से शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटो को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस व दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, जब तक आग पर काबू पाया जाता। तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामान, बच्चों की किताबे तथा नगदी एवं अन्य जरूरी सामान जलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.