फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- कमालगंज। गढ़िया गांव में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी। इसमें एक घर में रखा हजारों रुपये का सामान राख हो गया। गढ़िया गांव के रामबिलास के घर में अचानक आग लग गयी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से बीस बोरी गेहूं व अन्य सामान राख हो गया। पूर्व सैनिक के शव का पोस्टमार्टम

सेवानिवृत्त सैनिक का निधन फर्रुखाबाद। मेरापुर थाने के खलवारा गांव के सेवानिवृत्त सैनिक जयद्रथ यादव का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था। 27 मई की शाम को जयद्रथ ने रिवाल्वर से अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें यहां के निजी अस्पताल में भर्ती कराय...