फतेहपुर, अप्रैल 25 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के चक जहानपुर में शनिवार की दोपहर घर के बाहर लगे बिजली के पोल से गुजरे तारों में शार्ट सर्किट हो जाने से दो घरों में आग लग गई। जिससे दोनो घरों में रखी नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर रखा हो गया। इतना ही नहीं दो मवेशी भी झूलस गए। चक जहानपुर गांव में घर के बाहर रोड किनारे खड़े बिजली के पाले से गुजरे तारों में शार्ट सर्किट हो गया जिससे सेवालाल व छोटेलाल के घरों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। इसी बीच सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनो घरों की गृहस्थी खाक हो चुकी थी। सेवालाल की पत्नी चांदनी ने बताया कि हाल ही में भैंस बेची थ...