फरीदाबाद, जून 26 -- -दमकल कर्मियों ने दो फायर टेंडर से पानी डाल कर आग पर पाया काबू लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में शार्ट सर्किट के चलते मेडिकल स्टोर में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो फायर टेंडर की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखी दवाईयां जल चुकी थीं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की कुम्हार कॉलोनी में राहुल रहते हैं। उनका मकान के भूतल पर मेडिकल स्टोर है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात मेडिकल स्टोर बंद कर मकान की ऊपरी मंजिल पर सोने के लिए चले गए थे। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग, कोई हताहत नहीं गुरुवार तड़के करीब दो बजे आग और धुआं देख उन्होंने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना देकर उन्हें मकान की ऊपरी मंजिल से न...