मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। कफेन पंचायत के वार्ड 14 स्थित महापुर गांव में शनिवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते छह घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन लाखों की संपत्ति खाक में मिल गई। शनिवार की आधी रात के बाद करीब एक बजे पूरा गांव गहरी नींद में था। तभी अचानक शंकर भगत के घर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। ग्रामीण कृष्ण कुमार पासवान ने बताया कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने शंकर के बगल के निशु कुमारी, रिंकू देवी, निशा कुमारी, दिनेश कुमार और राजू भगत के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गांव में चीख-पुकार मच गई। देर रात होने के कारण लोगों को अपना सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सारा...