मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- खालापार थाना क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर में मोबाइल व लैपटाप चार्जर में हुए शार्ट सर्किट के मकान के ऊपरी मंजिल में आग लग गयी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग में लाखों का नुकसान होना बताया गया है। आग की घटना से मौके पर अफरा तफरी मची रही। मोहल्ला किदवईनगर निवासी जहीम हुसैन के बेटे जव्वाद का जन्मदिन सोमवार को था। सोमवार देर रात जव्वाद व उसका भाई फरहान अपने लैपटॉप व मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर पिता के साथ मिनाक्षी चौक पर खाना खाने के लिए आ गए। इसी बीच मकान की ऊपरी मंजिल से धुआं निकलते हुए देखकर पडौसियों ने मकान मालिक को आग की जानकारी। मकान मालिक ने दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी, हालांकि मकान की ऊपरी मंजिल को आग ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग...