चित्रकूट, अप्रैल 11 -- चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा महादेव की तलहटी में कोलौंहा के पास पूर्वाम्नाय पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद महाराज के निर्माणाधीन आश्रम में विद्युत शार्टसर्किट के चलते शुक्रवार की शाम आग लग गई। आग से यज्ञशाला स्थल जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पया। कुछ दिन पहले ही शंकराचार्य महाराज ने इसी यज्ञशाला में शिव शक्ति महायज्ञ एवं राजराजेश्वरी महाआराधना का आयोजन किया था। वृंदावन और काशी से आए कारीगरों ने करीब 15 लख रुपये की लागत से यज्ञशाला का निर्माण किया था आश्रम के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। आश्रम प्रबंधन आश्रम के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए विद्युत विभाग को प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन विभाग ने लाइन नहीं हटाई। पूर्व प्...