शार्ट सर्किट से बिजली के क्वायल में लगी आग,बिजली की सप्लाई ठप
गया, मई 20 -- गुरुआ के बंगला पर बुधवार शाम शार्ट सर्किट होने से बिजली के क्वायल में अचानक आग लग गई। आग लगने से पहले जोरदार आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को जानकारी दी। इसके बाद विभागीय कर्मियों ने एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों ने गुरुआ के जेई रामकृष्ण मणी से जल्द खराब क्वायल की मरम्मत कर बिजली बहाल कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.