गाजीपुर, दिसम्बर 29 -- सैदपुर। वाराणसी से वाया सैदपुर होते हुए गाज़ीपुर जा रही जय भिवानी प्राइवेट बस में सोमवार शाम 6.45 पर क्षेत्र के पियरी गाँव के समीप बस के वायरिंग में शॉर्ट -सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 35 यात्रियों समेत चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। हालांकि कुछ पैसेंजर हड़बड़ाहट मे घायल हुए है । जो पास के निजी चिकित्सक से इलाज करा पुनः दूसरी बस से अपने गंतव्य क़ो रवाना हो गए। वही ड्राइवर की सूझ-बुझ से कुछ ही देर मे आग पर काबू पा लिया गया है। ड्राइवर के मुताबिक बस के बैटरी के तार गर्म होने के वजह से शार्ट सर्किट हो गया था। बताया की गाड़ी से धुँआ उठता देख कुछ यात्री हड़बडहत खिड़की से कूद गए जिससे उनको हल्की चोटे आई है। कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है, सभी लोग सुरक्षित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...