शार्ट सर्किट से पूर्व प्रधान के घर में लगी आग
आजमगढ़, मई 9 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से पूर्व प्रधान के मकान में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। इससे एसी, वाशिंग मशीन समेत गृहस्थी के सभी सामान जल गए। दो लाख से अधिक का नुकसान हो गया। गंभीरपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान सुनील आनंद पुत्र स्व. रामबचन यादव के मकान में शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते कि तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजनों ने डॉयल 112 के साथ ही फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। खबर पाकर डायल 112 की पुलिस के साथ ही अग्निशमन दल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। आग से एसी, वाशिंग मशीन, कपड़े समेत गृहस्थी के सभी सामान जल गए।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.