आजमगढ़, अप्रैल 17 -- बरदह। बरदह थाना क्षेत्र के गोपालपुर ठेकमा गांव निवासी राजेश यादव पुत्र बहादुर यादव की पशुशाला में गुरुवार की रात बिजली की शार्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आग से पशुशाला में बंधीं तीन बकरियां जलकर मर गईं। जबकि चार बकरियां और एक बछिया झुलस गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से पशुशाला में लगी आग, तीन बकरियां मरी यह भी पढ़ें- बिजली की शार्टसर्किट से मड़हे में लगी आग सात बकरों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...