मऊ, नवम्बर 27 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। सरसेना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत जय सत् गुरुदेव आश्रम स्वरूप नगर के प्रागंण में किसानों द्वारा काटकर रखे गए धान के बोझ में गुरुवार की शाम विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते ही धान के बोझ धू-धू कर जलने लगे। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लगभग 50 बोझ जलकर राख हो गया। सरसेना पुलिस चौकी के स्वरूप नगर स्थित जय सत् गुरुदेव आश्रम के प्रांगण में किसानों द्वारा धान काटकर हजारों बोझ रखे हुए हैं। जिसके उपर से बिजली का केबल गुजर रहा है। गुरुवार की शाम अचानक केबल में हुई शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी धान के बोझ के ऊपर गिर गई। देखते ही देखते चिंगारी शोला बनकर धान के बोझ को जलाने लगे। आग की लटट देख मौके पर मौजूद किसानों में आफर...