बहराइच, मार्च 30 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर सोमवार को दो पशु बाड़े में आग लग गई। आग में फंसकर एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने से हजारों की सम्पत्ति जल कर नष्ट हो गई। मोतीपुर थाने के गायघाट के मजरा रानीपुर के किसान तीरथराम व प्रमोद कुमार के पशुबाड़े के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से किसान प्रमोद की एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। तीरथ राम व प्रमोद कुमार ने बताया कि वह खेती करते है। भैंस गाय पालते हैं। सोमवार की शाम करीब तीन बजे हाईटेंशन लाइन के शार्ट सर्किट से पशु बाड़े में आग लग गई। जिसमें एक भैंस गंभीर रूप से जल गई। बड़े में रखा पंपिंग सेट तथा समान, पशु चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम व दमकल मौके पर पहुंची। पुलि...