एटा, मार्च 16 -- शार्ट सर्किट से हेयर सैलून की दुकान में आग लगने से सामान जल गया। मिरहची में ताहिर पुत्र सद्दीक निवासी जिन्हैरा मिरहची की हेयर सैलून की दुकान है। रविवार रात को दुकान बंदकर घर चले गए। सोमवार सुबह लोगों ने दुकान से धुंआ निकलता देखा और दुकानस्वामी को सूचना दी। जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे और दुकान खोलकर देखी। सारा सामान जला हुआ मिला। बताया कि आग लगने से इनवर्टर, बैट्री सहित कॉस्मेटिक, फर्नीचर जल गया। बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दुकान में आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। मामले की जानकारी मिरहची पुलिस को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.