शार्ट सर्किट से चूड़ी की दुकान में लगी आग, तीन लाख का सामान जलकर राख
औरैया, मई 26 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के किशोरगंज मोहल्ले में मंगलवार रात शार्ट सर्किट से चूड़ी की दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। किशोरगंज मोहल्ले स्थित सब्जी मंडी के पास पुराना बिधूना निवासी किशन अग्रवाल पुत्र अरविंद अग्रवाल की 'किशन चूड़ी सेंटर' के नाम से दुकान है। दुकानदार ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। यह भी पढ़ें- किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.