शार्ट सर्किट से चट्टे में लगी आग, दो मवेशी जले
कानपुर, मई 20 -- कानपुर, संवाददाता। बर्रा में मंगलवार देर रात शार्ट सर्किट से चट्टे में आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से दो मवेशी जिंदा जल गए। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बर्रा गांव निवासी आलोक कुशवाहा उर्फ राधेश्याम का बर्रा विश्वबैंक एच ब्लाक में चट्टा है, जहां 14 मवेशी बंधे थे। राधेश्याम ने बताया कि रात करीब 3:20 बजे मोहल्ले वालों ने घर आकर चट्टे में आकर आग लगने की सूचना दी। दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू किया। इस दौरान चट्टे में बंधे 12 मवेशियों को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन दो मवेशी की झुलसने से मौत हो गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि चट्टे में शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.