बिहारशरीफ, मार्च 26 -- रहुई, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ, सुल्तानपुर गांव में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से घर में अचानक आग लग गयी। घर में रखे अनाज, 20 हजार रुपये, एलईडी टीवी व घरेलू सामान जलकर राख हो गये। हजारों के नुकसान की आशंका है। पीड़ित नंदलाल पासवान ने बताया कि रात में घर में लगे बिजली के बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद बोर्ड में आग लग गयी। देखते ही देखते आग कमरे में फैल गयी। करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति जल गयी है। ग्रामीणों की मानें तो गांव का ट्रांसफार्मर डायरेक्ट कर दिया गया है। आपातकालीन स्थिति में बिजली काटने के लिए ट्रांसफार्मर से हैंडल स्विच को हटा दिया गया है। अगर हैंडल स्विच रहता तो शायद घर जलने से बच सकता था। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...