मुरादाबाद, मार्च 19 -- क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में रहने वाले कासिम 50 वर्ष पुत्र अब्दुल अजीज बुधवार देर रात्रि आग लग गई। पड़ोसियों ने कासिम के घर से धुआं उठता देखा, तो शोर मचाया। शोर सुनकर कासिम और उसके बच्चों की आंखें खुली तो देखा कि जहां उनके बकरी, बच्चे और सामान में आग लगी हुई है। ग्रामीणों के साथ जल्दी-जल्दी आग बुझाते में कासिम और उनकी बड़ी बेटी सुमैया झुलस गए। लोगों की मदद से हादसे में आग पर काबू पाया गया, तब तक लगभग हजारों की बकरी और घर का सामान जलकर राख गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। नुकसान से कासिम, पत्नी खुशनुदा और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.