मैनपुरी, अप्रैल 28 -- नवीन गल्ला मंडी में शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। आग लगने की जानकारी हुई तो आढ़तियों, पल्लेदारों की भीड़ जमा हो गई। आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हो गईं। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से डेढ़ लाख रुपये का वारदाना जलने की बात कही गई है। नगर निवासी पवन तापड़िया की नवीन गल्ला मंडी में श्रीराम ट्रेडर्स नाम से फर्म है। इस फर्म की गोदाम में मदनलाल संजय कुमार का वारदाना रखा हुआ था। मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग पवन तापड़िया फर्म पर पूजा कर रहे थे। तभी उन्हें कुछ जलने का आभास हुआ। गोदाम में जाकर देखा तो वारदाना में आग लगी हुई थी। आग की जानकारी पाकर आसपास के आढ़ती, पल्लेदार पहुंच गए और पीने के लिए आढ़तों पर रखे पानी के कैंपरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.