गाजीपुर, अप्रैल 5 -- मरदह। क्षेत्र के खेत में 440 वोल्ट के विद्युत तार में शार्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी ने एक मंडा गेहूं की फसल में आग लग ने से खाक हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से अवदेश यादव की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। गांव के गोरखनाथ यादव ने बताया कि यह तार लगभग चार वर्षों से जर्जर पड़े है, बिजली निगम की उदासीनता के कारण अब तक उन्हें ठीक नहीं किया गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर फसल सुरक्षा के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने अपील की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए जर्जर तारों की मरम्मत तुरंत की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...