गाजीपुर, मार्च 1 -- गाजीपुर(दिलदारनगर)। उसियां फाटक के समीप रविवार सुबह करीब 7:00 बजे विद्युत केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गयी। आग लगने के कारण केबल गलकर आपस में चिपक गये और उससे चिंगारियां निकलने लगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचित करते हुए आपूर्ति बंद करा दी गयी। सूचना मिलने पर विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गये। उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि कर्मी केबल को ठीक करने में जुटे है। उम्मीद है कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...