मिर्जापुर, जून 3 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के देवरी राजा गांव में मंगलवार को शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी से कालीन कारखाने में आग लग गई। आग से कालीन समेत उपकरण जलकर बर्बाद हो गए। घटना के समय कारखाने में बुनकर नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। देवरी राजा गांव निवासी कप्तान ने बताया कि उनका गांव में ही कालीन कारखाना है। यहां कालीन बुनाई का काम होता है। दोपहर कारखाने के बुनकर भोजन करने के लिए अपने घर चले गए थे। उसी समय अचानक शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से कारखाने में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। यह भी पढ़ें- भोजपुर में शॉर्ट सर्किट से पुराने कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग आस-पास के लोगों ने कारखाने में आग देख सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पावर हाउस पर सूचना दी। तब जाकर बिजली आपूर्ति ठप हुई। उसके बाद ग्रामीणों...