भदोही, अप्रैल 18 -- भदोही, संवाददाता। गर्मी की आमद के साथ ही अगलगी की घटनाएं बढ़ गई हैं। घोसिया के वार्ड नंबर 13 चमनगंज तकिया निवासी सोवाले अली के घर में शनिवार को भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। घटना के समय केवल एक बच्चा घर में मौजूद था। गनीमत रही कि हादसे में वह बाल-बाल बच गया। वार्ड नंबर 13 चमनगंज तकिया निवासी सोवाले अली इलेक्ट्रॉनिक की नई दुकान खोलने की तैयारी कर रहे थे। जिसके लिए वे इलेक्ट्रॉनिक टीबी, कूलर, पंखा समेत अन्य सामान लाकर घर में रखे हुए थे। शनिवार को वे अपनी पत्नी के साथ दवा लेने के लिए औराई सीएचसी गए हुए थे। घर में केवल अकबर अली का पांच वर्षीय पुत्र अख्तर हुसैन मौजूद था। अकबर अली बाहर रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी घटना क...