पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। बीते शुक्रवार की रात बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने पर पांच घर जलकर राख हो गए जिससे लाखों की संम्पति के नुकसान का अनुमान है। बताया जाता है कि तारा देवी, नारायण कुमार, विश्वनाथ ठाकुर, जगरनाथ ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर एवं रघुनाथ ठाकुर के घर मेंआग लगने घर में रखे बाइक, दो साइकिल, अनाज,बकरी, एक लाख रुपए,जेवरात, कपड़ा जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद पीड़ित परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर तो स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों एवं अग्निशामन टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। अंचल पदाधिकारी अजय कुमार रंजन ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...