फतेहपुर, मार्च 25 -- छिवलहा। हथगाम क्षेत्र के यौहन के मजरा अडार गांव में बुधवार को ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने किसान की गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। गांव के हामिद पुत्र अब्दुल अजीज के खेत की मेड़ पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शार्टसर्किट हो गया, जिससे निकली चिंगारी खड़ी और पकी गेहूं की फसल पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण बाल्टी व डिब्बों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक करीब एक बीघा फसल जल चुकी थी। सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा व लेखपाल प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू की। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...