मोतिहारी, फरवरी 19 -- मधुबन। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी पिता पुत्र व एक मारपीट के आरोपी को मधुबन पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि शारीरिक संबंध बनाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पताही थाने के खुटौना ग्राम का निरज कुमार व राम अयोध्या राय है। मामला मधुबन थाने के एक गांव का है। जहां निरज कुमार अपने संबंधी के यहां आता-जाता था। इसी दौरान वह एक लड़की को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बना लिया। अब शादी से इंकार कर रहा है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने मधुबन थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। वहीं गिरफ्तार मारपीट का आरोपी मधुबन थाना के मनपुरवा ग्राम का दिलीप सहनी है। गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी ...