हाथरस, मई 3 -- शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज -(A) हाथरस। कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव निवाासी महिला ने हरियाणा के जिला पलवल निवासी एक व्यक्ति पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का अरोप है उसे चरित्रहीन साबित करने के लिए यह सब करा रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली सासनी में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराते हुए उसने कहा है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से उसे टॉर्चर व ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी वीडियो कॉल के माध्यम से उसका शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। आरोपी पीड़िता को मिलने के लिए भी बुलाता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...