फिरोजाबाद, मार्च 17 -- एक युवक महिला को परेशान कर रहा है। उसको पिछले छह माह से फोन करके कह रहा है कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। महिला द्वारा इंकार करने पर उसके पति की हत्या की धमकियां दे रहा है। थाना उत्तर में रहना की पुलिया के पास रहने वाली एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका पति मजदूरी करता है और वह परिवार का पालन पोषण करता है। इसलिए पति सुबह ही घर से काम पर निकल जाता है। तरुण पुत्र सर्वेश निवासी जैन नगर उसको पिछले छह महीने से लगातार फोन कर रहा है। महिला द्वारा आरोपी युवक को फोन करने से मना किया लेकिन इसके बाद भी आरोपी द्वारा लगातार फोन करके उससे बात करने के लिए मजबूर करने की कोशिश करता है।महिला का आरोप है कि तरुण उर्फ छोटू द्वारा अक्सर उसको फोन करने के बाद कहा जाता है कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। आरोपी ...