कानपुर, जनवरी 27 -- कल्याणपुर। पनकी निवासी युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक शोषण कर सात लाख रुपए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पनकी में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात मूलरूप से रायबरेली निवासी मुकेश तिवारी से हुई थी। युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपित पीड़िता को विश्वास में लेकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के पिता से भी युवक ने एफडी के नाम पर सात लाख रुपए हड़प लिए। साथ ही उन्हें फर्जी एफडी के दस्तावेज दे दिए।ठगी की जानकारी पर पीड़िता ने अपने पिता के रुपये युवक से वापस मांगे। आरोपित ने पैसे वापस देने से इनकार कर दिया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित मुकेश कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.