मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक की बहाली की प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। कोर्ट के आदेश पर पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की बहाली होगी।इस बहाली का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। 28 सितंबर से इसके लिए आवेदन लिया जाएगा। पंचायती राज संस्था एवं नगर निकाय संस्था अंतर्गत शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के पद पर न्यायालय के आदेश के तहत यह बहाली की जा रही है। पिछड़ा वर्ग तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया है। निर्धारित कैम्प में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का दावा समाप्त मानते हुए उपस्थित अभ्यर्थियों के आधार पर अंतिम मेधा सूची एवं रोस्टर बिन्दु को ध्यान में रखक...