देहरादून, अप्रैल 2 -- देवप्रयाग। उत्तराखंड के शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन की चार सूत्रीय मांगों को लेकर केदारनाथ शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर, उखीमठ से 29 मार्च से शुरू हुई पदयात्रा गुरुवार को देवप्रयाग पहुंची। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय ने पदयात्रा के दौरान मलेथा में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें विधायक कंडारी ने सरकार तक उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिया। अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षक 2006 से अपनी नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति 2020 लागू होने के बावजूद उनकी स्थिति जस की तस बनी है। जबकि कक्षा 3 से 12वीं तक व्यायाम शिक्षा अनिवार्य की गई है। सरकार के रवैये से करीब सात हजार प्रशिक्षित शारीरिक बेरोजगार आयु सीमा पार कर चुके हैं। वहीं 6 हजार सर...