शारीरिक शिक्षक सह अनुदेशक पद पर सुनील नियुक्त
सासाराम, मई 29 -- नोखा। नगर परिषद प्रशासन द्वारा बुद्धन चौधरी स्मारक मध्य विद्यालय में शारीरिक शिक्षक सह अनुदेशक के एकल पद पर सुनील कुमार सिंह का चयन कर उन्हें शुक्रवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। नगर परिषद कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभापति राधेश्याम सिंह व कार्यपालक पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। लोगों ने नवचयनित शिक्षक को शुभकामनाएं दी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि एकल पद के लिए कुल 16 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। सभी आवेदनों की जांच व सरकार द्वारा निर्धारित अर्हताओं तथा प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद सुनील को चयनित किया गया। यह भी पढ़ें- शारीरिक शिक्षक सह अनुदेशक पद पर सुनील नियुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.