अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 जून से 21 जून तक आयोजित किए जा रहे योग सप्ताह का शुभारंभ नगर निगम सेवा भवन में योग प्रतिज्ञा कार्यक्रम के साथ किया गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण को शपथ दिलाई।योग सप्ताह के प्रथम दिवस आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, तपस्या यादव, कर निर्धारण अधिकारी आशीष सेठ, कर अधीक्षक बेचन प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों को नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प द...