समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- मोहिउद्दीननगर। उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल से हमें मान सम्मान ही नहीं बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभ भी मिलता है। शरीर को पूर्ण स्वस्थ रखने के लिए, तनाव कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए खेल आवश्यक है। इस प्रतियोगिता में कुल आठ क्रिकेट टीम हेमनपुर, नवादा, बेरी, दरगाह बस स्टैंड, इमामबाड़ा, बाजार जूनियर, वसीम इलेवन और मटियौर रौनक ने भाग लिया। दरगाह और मटिऔर की टीम ने फाइलन खेला। दोनों टीम के बीच रोमांचक फाइनल मुकबला हुआ। जिसमें दरगाह की टीम 10 रनों से जीत दर्ज कर चैंपियन बन गया। विजेता और उपविजेता टीम के कप्तान को विधायक राजेश कुमार सिंह ने कप प्रदान किया। मौ...