शारीरिक-मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी : पूनम
रांची, जून 29 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के पतराचौली स्थित संत जोसेफ मध्य विद्यालय मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है, और पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी बढ़ावा मिलना चाहिए। प्रतियोगिता में नगड़ी प्रखंड के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के 3 से 5 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। बालिका वर्ग में संत जोसेफ स्कूल पतराचौली और बालक वर्ग में आरसी मिशन स्कूल सपारोम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता और उपविजेता टीमों को जिला परिषद सदस्य पूनम देवी और उप प्रमुख अफसाना प्रवीण ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- लिटि्ल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को बीइईओ ने कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.