हल्द्वानी, अगस्त 17 -- हल्द्वानी। खेल निदेशालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में सोमवार को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति के तहत जिलास्तरीय बालक-बालिकाओं की शारीरिक दक्षता बैटरी, खेल स्किल टेस्ट लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने हरी झंडी दिखाकर किया। शिविर में विकासखंडों, नगर निगमों व पालिकाओं से चयनित होकर आए 72 बालक और 49 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के शारीरिक और खेल कौशल की परख के लिए 800 मीटर दौड़, वर्टिकल जंप, शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग रन, मेडिसिन बॉल थ्रो आदि रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि आज मंगलवार को भी 14 से 23 वर्ष के आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की चयन प्रक्रिया होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...