सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा, पुलिस केंद्र सहरसा में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान हर रोज अलग-अलग तरीके से पुलिसिंग को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को पुलिस केंद्र सहरसा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों को शारीरिक दक्षता बढ़ाने तथा कठिन परिस्थितियों में कार्य करने के लिए विभिन्न प्रकार की बाधाओं को पार करने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान सिपाहियों ने दीवार चढ़ना, रस्सी के सहारे पार करना, ऊंची-नीची बाधाओं को लांघना सहित अन्य शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार का अभ्यास पुलिस बल की कार्यकुशलता और शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से कराया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...