पटना, फरवरी 25 -- गर्दनीबाग हाईस्कूल में चल रही सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बुधवार को एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया। जांच में बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान के दौरान गड़बड़ी सामने आया। आरोप है कि लिखित परीक्षा में किसी अन्य व्यक्ति को बैठाया था और स्वयं शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे। गिरफ्तार अभ्यर्थी में राजु कुमार मखदुमपुर जहानाबाद निवासी हैं। गर्दनीबाग थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभ्यर्थी ने लिखित परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी को बैठाया था और खुद शारीरिक दक्षता परीक्षा देने पहुंचा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.