शारदेन की आरिका गौर ने रीडिंग चैलेंज में रचा इतिहास
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- शारदेन स्कूल की छात्रा आरिका गौर ने इंग्लिश रीडिंग चैलेंज 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 9 की छात्रा आरिका गौर इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा रहीं। इसके साथ ही देहरादून क्षेत्र से चयनित दो विद्यार्थियों में भी उनका स्थान रहा। शारदेन स्कूल के निदेशक विश्वरत्न ने बताया कि सीबीएसई ने रीडिंग चैलेंज 2025-26 का आयोजन अगस्त से अक्टूबर 2025 के बीच किया गया था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आजीवन रुचि विकसित करना तथा उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक कौशलों को सुदृढ़ करना था। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आरिका गौर ने भी भाग लिया, जिसके बाद उन्हें यह सफलता मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.