चतरा, सितम्बर 23 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माता दुर्गा की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र इस बार 11 अक्टूबर दिन रविवार से शुरू हो रही हैं। इस बार शारदीय नवरात्र पुरे नौ दिनों का होगा। जबकि दुर्गोत्सव का महापर्व दशहरा दस दिनों का ही होगा। जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श के विशेषज्ञ आचार्य पंडित चेतन पाण्डेय ने बताया कि नवरात्र की शुरुआत रविवार से हो रही है। रविवार को माता के आगमन की सवारी गज अर्थात् हाथी होता है। ऐसे में इस बार माता दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के बाद माता का गमन विजयादशमी तिथि में होता है। काशी के प्रसिद्ध श्रीहृषीकेश पंचांग के अनुसार विजयदशमी का पुनीत पर्व इस बार 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। मंगलवार को माता का गमन चरणायुध अर्थात् मुर्गा पर होता है।...