गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। श्रद्धा और आस्था का बड़ा केंद्र श्री शीतला माता मंदिर के मुख्य भवन का निर्माण कार्य इन दिनों काफी तेजी से चल रहा है। निगम अधिकारियों और मंदिर प्रशासन की दावा है कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर माता रानी अपने नए और भव्य गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगी। माता के इस नए दरबार को बेहद खूबसूरत लुक दिया जा रहा है। श्री शीतला माता देवी स्थान बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमित कुमार ने निर्माण कार्य में जुटे सभी अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शारदीय नवरात्रों की शुरुआत से पहले मंदिर से जुड़े सभी आवश्यक कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं ताकि त्योहार के समय श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, मंदिर परिसर में पत्थर ...