नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Maa Durga Sawari Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होते हैं। इस बार नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान की सवारी तिथि और वार के हिसाब से अलग-अलग होती है। मां दुर्गा की सवारी संकेत देती है कि नवरात्रि देश-दुनिया और जनमानस के लिए कैसे रहने वाले हैं? इस बार मां दुर्गा हाथी (गज) पर सवार होकर आएंगी और मुर्गे पर प्रस्थान करेंगी। जानें मां दुर्...