नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दौरान छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का बाल स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। उन्हें भोजन कराने के बाद दक्षिणा और उपहार देने की परंपरा भी निभाई जाती है। मान्यता है कि कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भेंट देने से पूजा का पुण्य मिलता है। हालांकि, उपहार चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ वस्तुएं कन्या पूजन में देना उचित नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कि कंजक पूजन के दौरान किन चीजों से बचना चाहिए।नवरात्रि में कन्या पूजन का क्या है महत्व? सनातन धर्म में छोटी कन्याओं को देवी शक्ति का स्वरूप माना जाता है। इसी वजह से नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन करने की परंपरा है। इस दिन भक्त कन्याओ...