पूर्णिया, जून 19 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन में गुरुवार को एकदिवसीय शारदीय कृषि महाभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंटी कुमारी ने की। महाभियान में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। वहीं भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय से आईं कृषि वैज्ञानिक डॉ. स्नेहा कुमारी एवं डॉ. चुन्नी कुमारी ने किसानों को आधुनिक एवं उन्नत खेती की तकनीकों से अवगत कराया। कृषि वैज्ञानिकों ने खरीफ मौसम की फसलों में लगने वाले विभिन्न रोगों, उनके लक्षणों तथा प्रभावी नियंत्रण के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी ...