हरिद्वार, फरवरी 3 -- शारदीय कांवड़ मेला और महाशिवरात्रि को लेकर हरिद्वार पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पांच फरवरी की सुबह 8 बजे से 15 फरवरी की रात 12 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी के अनुसार, कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देख यह कदम उठाया गया है। सिडकुल, देहरादून और ऋषिकेश की ओर से बिजनौर, मुरादाबाद और नैनीताल जाने वाले भारी वाहन अब हरिद्वार की बजाय रुड़की-मुजफ्फरनगर मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे। उनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी। हालांकि, खाद्य सामग्री, पेट्रोलियम, गैस और मेडिकल सप्लाई वाले वाहन रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक आवागमन कर सकेंगे। पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं स...