चक्रधरपुर, दिसम्बर 23 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। शारदा हाईस्कूल बाईडीह में सोमवार को गणितज्ञ श्रीनिवासन रमानुजन की जयंती पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. रिंकी दोराई शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को हौसला बढ़ाते हुये कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर ही मेहनत करें। अब विदेश में ही नहीं भारत में भी नवीन खोज की जा रही है। यह एक बढ़ता हुआ भारत है। उन्होंने दसवीं के विद्यार्थियों का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि निरंतर पढ़ाई-लिखाई पर ही लक्ष्य होनी चाहिए। सफलता का मूल मंत्र मेहनत ही है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम का स्वागत संबोधन स्कूल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.