पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पूरनपुर। शिकारी ने शारदा सागर डैम में कलरव कर रहे प्रवासी पक्षियों का शिकार कर दिया। पुलिस ने शिकारी को पकड़ लिया है। उसके पास से छह मृत प्रवासी पक्षी बरामद हुए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हर साल सर्दी के मौसम साइेबेरिया से हजारों किमी की यात्रा कर साइबेरियन पक्षी शारदा सागर डैम पहुंचते है। इससे डैम की सुदंरता और बढ़ जाती है। इन पक्षियों का संरक्षण भी किया जाता है। कुछ दिन पहले ही यह मेहमान पक्षी डैम में पहुंचे। शिकारियों की इन पक्षियों पर जर बनी हुई थी। शनिवार को एक शिकारी ने डैम में कलरव कर रहे साइबेरियन पक्षियों का शिकार किया। वह उन्हें बोरी में भरकर ले जा रहा था। रमनगरा चौकी पुलिस को इसकी भनक लग गई। सूचना पर पुलिस ने महराजपुर के पास शिकारी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को अपना नाम अमितेश मंडल निवासी रमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.