प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंडिया क्षेत्र में शारदा सहाय नहर में पानी की आपूर्ति करने के लिए प्रदर्शन किया। हंडिया में पैदल मार्च कर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम हंडिया को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव और हंडिया संगठन प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान 20 वर्षों से शारदा सहाय नहर में पानी न आने की बात कहकर पैदल मार्च निकाला गया। सर्वेश यादव ने कहा कि शारदा सहाय खंड 39 में लगभग 20 वर्षों से पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं होने पर लगभग एक हजार गांवों के किसानों को फसल सिंचाई की समस्याओं और क्षेत्र के जलस्तर में कमी हो रही है। इस दौरान हंडिया विधानसभा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय, राजेश कुमार यादव, घनश्याम पांडेय, डॉ. प्रशांत बंगाली, श्यामधर पांडेय, सिद्ध...